19 साल की छात्रा को लगा कौन सा गम? AMU हॉस्टल में इर्तिका की खुदकुशी से साथी स्टूडेंट सन्न
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 13 -- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के इंदिरा गांधी हॉल में मंगलवार देररात एक छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। घटना से कुछ देर पहले उसकी मां से फोन पर बातचीत हुई थीं। बताया जा रहा है कि मां से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया। 19 साल की छात्रा की खुदकुशी से उसके साथ छात्र-छात्राएं सन्न रह गए। सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर इर्तिका को ऐसा कौन सा गम था जिसके चलते उसने खुद की जान देने का फैसला कर लिया। शोक में डूबे छात्र-छात्राओं ने कैंडिल मार्च निकालकर अपने दुख का इजहार किया और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा इर्तिका समीर बीए सेकेंड ईयर (दर्शनशास्त्र) की छात्रा थी और आईजी हॉल के कमरा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.