प्रयागराज, जनवरी 16 -- प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रयागराज के जिला महामंत्री विनोद कुमार पांडेय के निर्देशन में पूरी हुई। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया गया। इसके बाद साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसका परिणाम शनिवार को जारी किया जाएगा। 19 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 36 प्रत्याशी मैदान में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...