उन्नाव, नवम्बर 22 -- उन्नाव। 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए 53 स्काउट एवं गाइड के साथ 7 शिक्षक और शिक्षिकाओं को लखनऊ भेजा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बस को हरी झंडी दिखाकर सभी को रवाना किया। जिला स्काउट सचिव रवि कुमार पांडे ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है 23 से 29 नवंबर तक चलेगा। इसमें प्रदेश से विभिन्न जनपदों से छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान जिला स्काउट आयुक्त अजब सिंह, प्रधानाचार्य जीआईसी परमात्मा शरण, पूर्व जिला स्काउट सचिव अलोपी शंकर मिश्रा जी, भरत लोधी, डॉ वंदना बाजपेई, डॉ कल्पना गुप्ता, बृज कुमार, विनोद विश्वकर्मा, संदीप कुमार मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.