दुमका, मई 12 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना गेट के सामने सोमवार को थाना पुलिस की ओर से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग जिला पुलिस प्रशासन एवं कोर्ट के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत किया गया। वाहन चेकिंग अभियान में रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, ड्राईवर लाइसेंस, हेलमेट सिल्ट वेल्ट आदि देखा गया। इसके तहत सड़क सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 19 वाहनों का चालान काटा गया। इस अवसर पर वाहन चेकिंग में एसआई धरमल मांझी, एएस आई राजन सिंह, मुंशी बृज मोहन सिंह, पाईसिल किस्कू सहित कई पुलिस जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- चातर मोड़ के पास चला सघन वाहन जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...