रायबरेली, जुलाई 26 -- महराजगंज। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन के लिए ब्लॉक सभागार में शनिवार को परिषदीय और निजी विद्यालयों के अध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. गणनायक पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...