बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- गिरियक पुलिस ने हिलसा स्थित ससुराल से पकड़ा पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक पुलिस ने डकैती के मामले में 19 सालों से फरार चल रहे आरोपित को पकड़ लिया है। डॉक्टर इंग्लिश गांव निवासी विजेन्द्र केवट को उसकी ससुराल हिलसा थाना क्षेत्र के भदौली गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 2007 में डकैती का मामला दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ कोर्ट से लाल वारंट भी जारी किया गया था। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...