19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
दुमका, जुलाई 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत भतुरिया बी पंचायत के शंकरपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक 19 वर्षीय नवविवाहिता डोली कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार नवविवाहिता ने अपने ससुराल स्थित घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे का दरवाजा खोलने पर युवती को फंदे से लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों को सूचना दी गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतका के पति चंदन पंडित, ससुर नाजिर पंडित सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.