मधुबनी, अप्रैल 12 -- रविंद्र झा मधेपुर, निज संवाददाता। शादी की नीयत से एक 19 वर्षीया युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती का अपहरण पांच अप्रैल को उसवक्त कर लिया गया जब वह घर से कपड़ा सिलवाने लक्ष्मीपुर चौक की तरफ निकली थीं। इस संबंध में अपहृत लड़की के पिता ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें भेजा थाने के बकुआ गांव के एक युवक, उसके पिता सहित कुछ अन्य लोगों को नामजद किया गया है। युवक के पिता एवं अन्य अज्ञात पर अपहरण में सहयोग करने का आरोप है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा केस अनुसंधानक एसआई राखी कुमारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...