रांची, जनवरी 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झुंड से बिछड़कर एक हफ्ते के अंदर 19 लोगों की जान ले चुके आक्रामक हाथी को ट्रेंक्यूलाइज करने की तैयारी शुरू हो गई है। हाथी झारखंड-ओडिशा सीमा पर पहुंच गया है। उसे ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए पश्चिम बंगाल से आई टीम के दो सदस्य घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक हाथी ओडिशा बॉर्डर से 35 किलोमीटर पीछे बताया गया। हालांकि वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक-वन्यजीव पारितोष उपाध्याय से बात कर स्थिति की जानकारी ली और हाथी को जल्द काबू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कैबिनेट की बैठक में ही पीसीसीएफ-वन्यजीव से रिपोर्ट ली है। वहीं, उपाध्याय ने बताया कि हाथी को बेहोश कर पकड़ने की कार्यवाही जारी रही है। हाथी काफी आक्रामक है। नियंत्रित करने के बाद उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.