गया, अप्रैल 21 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के डंगरा क्वार्टर के समीप से 19 लीटर देसी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपालकेड़ा गांव से सोना देवी, पथूलवा से महेश यादव, बारा से राजू यादव, सलैया से श्रवण कुमार, नोनिया से कल्लू मांझी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोग शराब की खरीद बिक्री में शामिल थे। आवश्यक पूछताछ के बाद पांचो लोगों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...