अररिया, मई 27 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर महादेवकोल टोला धुमगड़ गांव में छापेमारी कर चुलाई निर्मित 19 लीटर देशी शराब बरामद किया। इस क्रम में दो कारोबारी को भी गिरफ्तार कर किया गया। इस बावत सअनि विजय कुमार यादव ने पलासी थाना में गिरफ्तार कारोबारी चंदन मरांडी व भरत मुर्मू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में सअनि श्री यादव ने बताया कि मंगलवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि धुमगड़ महादेवकोल गांव के चंदन मरांडी व भरत मुर्मू अपने घर पर शराब बनाकर बेचने का कारोबार करता है। सूचना पर धुमगड़ महादेवकोल गांव पहुंच कर दोनों के घर छापेमारी की गई। चंदन मरांडी के घर से दो प्लास्टिक के डब्बा से14 लीटर व भरत मुर्मू के घर से 5 लीटर चुल्हाई निर्मित देशी शराब बरामद...