चंदौली, मई 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन मुगलचक और वार्ड नंबर 6 महमूदपुर में दो इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। दोनों परियोजनाओं का निर्माण पूर्वांचल विकास निधि से लगभग 19 लाख 74 हजार रुपये की लागत से कराया गया है।वार्ड नंबर 3 मुगलचक में आशा देवी के घर से डॉ. स्वामीनाथ और नयन दास सिंह के मकान तक लगभग 9 लाख 92 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। वहीं वार्ड नंबर 6 महमूदपुर में महमूदपुर रोड से पट्टू सोनकर के मकान तक करीब 9 लाख 82 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण हुआ। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मौके पर महेंद्र मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, र...