19 लाख वसूले, फिर भी नहीं बची जान, प्लाट बिका
लखनऊ, सितम्बर 1 -- गुडंबा-कुर्सी रोड स्थित दो निजी अस्पतालों पर मरीज के इलाज के नाम पर तीमारदार से 19 लाख रुपये वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं। परिवारीजनों ने इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए प्लाट तक बेचना पड़ा। करीब डेढ़ माह तक अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन लगातार मरीज की हालत में सुधार होने का भरोसा देता रहा। लेकिन इलाज के दौरान मां की जान नहीं बच सकी। इतना ही नहीं, दोनों अस्पतालों ने इलाज और बिल से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए। पीड़ित बेटे ने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर दोनों अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。
मामले का विवरण जानकीपुरम गुडियापुरवा निवासी रामदर्शनी कश्यप को बुखार और भूख न लगने की शिकायत थी। बेटे इंद्रेश कश्यप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.