19 लाख रुपये लेने के बाद भी जमीन का नहीं किया बैनामा
एटा, मई 20 -- लाखों रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने जमीन का बैनामा नहीं कराया है। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जैथरा के गांव नगला गोविल निवासी दुआ देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी धीरेन्द्र निवासी नगला छोटे ने साढ़े सात बीघा जमीन तीस लाख में दिलवाने की बात कहीं थीं। पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई। धीरे-धीरे करके पीड़िता ने आरोपी को 19 लाख रुपये दे दिए। पीड़िता ने खेत का बैनामा कराने की बात कही। आरोपी ने इंकार कर दिया। रुपये मांगने पर पहले तो टालता रहा और बाद में रुपये देने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- बैनामे के लिए दिया पैसा मांगने पर दी धमकी, केस जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाना जैथरा में जाकर शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.