खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी नगर पंचायत के सभी गली मुहल्लों में विकास की रोशनी पहुंच रही है। आने वाले दिनों में कोई भी ऐसा गली मुहल्ला नहीं होगा जहां विकास का कार्य नहीं हुआ होगा। यह बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने शनिवार को वार्ड नंबर-एक में 19 लाख रुपये की लागत से दो पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का उदघाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दर्जनों योजनाओं का उदघाटन किया जा चुका है एवं दर्जनों योजनाएं प्रगति पर है। उप मुख्यपार्षद पप्पू सुमन ने कहा लगातार मुख्य पार्षद प्रभा देवी के नेतृत्व में विकास का कार्य हो रहा है। वही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा सड़क व नाला बन जाने से अब लोगों को कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का आर्...