बांका, अप्रैल 18 -- बांका, निज संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण को लेकर वर्ष 2026 में बांका जिले में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। वन विभाग ने इस वर्ष मानसून से पूर्व पूरे जिले में 19 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए विभाग ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। बांका वन प्रमंडल के सभी रेंज कार्यालयों के रेंज ऑफिसर के साथ बैठक कर लक्ष्य के अनुरूप जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं और कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वन विभाग इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विभिन्न विभागों और समूहों का सहयोग ले रहा है। यह भी पढ़ें- जिले के किसान पेड़ लगाने के साथ होंगे मालामाल योजना के तहत जिले के किसानों की मदद से करीब 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहीं मनरेगा योजना के माध्यम से 4 लाख से अधिक पौधारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.