हाथरस, मार्च 13 -- सिकंदराराऊ। तहसील क्षेत्र के गांव चमरौली में लगभग 19.8 लाख रुपए की लागत से बन रही सीसी सड़क का फीता काट कर युवा समाजसेवी सोमेश यादव ने शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण पर करके स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सोमेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में सभी ग्रामों में इंटरलॉकिंग तथा सीसी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामों का विकास करना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर यतेंद्र शर्मा , डीडीआर ठेकेदार, रामवीर सिंह, उमेश यादव, हरि सिंह, तेजपाल सिंह, मुखिया, राजवीर सिंह, संजू, प्रेमपाल सिंह, किताब सिंह, चंद्रपाल सैलानी, हरिकैलाश, विदेशी, राजबहादुर, रामदास सिंह, सुमित, बदन सिंह, मुकेश, अनम कुमार,मंजीत ,निहाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...