झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी।उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल में गुरुवार सेवानिवृत्त हुए 19 रेल कर्मचारियों के सेवा निवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें विदाई दी गई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सेवा प्रमाण पत्र एवं पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल रु. 6 करोड़ 27 लाख की राशि एनईएफटी के माध्यम से भुगतान की गई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा रेलवे सेवा के दौरान दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता को स्मरण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- रेकार्ड राजस्व अर्जित किया सम्म...