वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। जनपद के 19 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का नवीनीकरण और छह प्राइमरी कंपोजिट विद्यालयों का नवनिर्माण नार्दन कोल लिमिटेड (एनसीएल) अपने सीएसआर फंड से कराएगा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट भवन में डीएम सत्येंद्र कुमार और सीडीओ प्रखर कुमार सिंह की मौजूदगी की एनसीएल महाप्रबंधक राजीव रंजन एवं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण संजय नायक के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। सीडीओ ने बताया कि प्रोजेक्ट में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के स्कूलों को लिया जाएगा। 25 करोड़ रुपये से विद्यालयों में सिविल निर्माण, विद्युतीकरण, पानी एवं शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर व स्मार्ट क्लास के कार्य होंगे। डीएम ने बताया कि परियोजना में शामिल अधिकांश विद्यालय जर्जर अवस्था में हैं, जिनका कायाकल्प होने से शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। स्मार्ट क्लास की सुव...