मुंगेर, दिसम्बर 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहे इंटर-कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में आरडी एंड डीजे कॉलेज ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। कोशी कॉलेज खगड़िया के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में आरडी एंड डीजे कॉलेज ने केएमडी कॉलेज परबत्ता को 19 रनों से पराजित किया। ज्ञात हो कि, मुंगेर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कैलेंडर के तहत बीते 8 दिसंबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता आगामी 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खेल सचिव मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि, कोच राजीव रंजन और टीम मैनेजर डॉ. राकेश शर्मा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के कप्तान अशरफ अमीन के साथ विकास कुमार शर्मा, दिव्यांशु आनंद, आलोक कुमार, अमन कुमार समेत अन्य खिलाड़ी मुकाबले में ...