नई दिल्ली, मार्च 18 -- Eid al-Fitr 2026, 19 या 20 मार्च कब है ईद-उल-फितर, नहीं दिखा चांद, सऊदी अरब ने जारी की ईद की तारीख: हर साल शव्वाल के महीने में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है। ईद उल फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। हर साल रमजान खत्म होने के बाद शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का जश्न बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। जिस तरह चांद दिखाई देने पर रमजान महीने की शुरुआत होती है, उसी तरह चांद दिखने पर ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस साल सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है कि ईद अल-फितर 20 मार्च, 2026 के दिन मनाई जाएगी। यह फैसला शव्वाल महीने का चांद न दिखने के कारण लिया गया है, जिससे 30 दिनों का उपवास पूरा नहीं हुआ। इस्लामी परंपरा के अनुरूप, राज्य की चांद अवलोकन समिति ने रिपोर्टों की पुष्टि करने के लिए बैठक की और फ...