गोपालगंज, मार्च 17 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। हिंदू नव वर्ष 2083 के शुभारंभ एवं पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर शहर के यादोपुर रोड में स्थित गीता मानस मंदिर में श्रीरामचरितमानस का नौ दिवसीय नवाह पाठ आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च तक चलेगा। मंदिर के सचिव अधिवक्ता उपेंद्र नाथ उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिरों में सामूहिक रूप से श्रीरामचरितमानस पाठ की परंपरा रही है। इसी कड़ी में गीता मानस मंदिर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नवाह पाठ कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष प्रतिपदा, चैत्र शुक्ल पक्ष एक 19 मार्च की सुबह 7:00 बजे से पाठ का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक एवं अपराह्न 3 बजे से सायंकाल तक मानस पाठ किया जाएगा। 27 मार्च को रामनवमी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.