बांका, मार्च 11 -- बांका। निज प्रतिनिधि। फाल्गुन की विदाई के साथ ही जिले में भक्ति और आस्था का नया अध्याय शुरू होने वाला है। यहां 19 मार्च से वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ होगा, जो नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, पूजा-अर्चना और भक्ति के रंग में रंग देगा। नवरात्र के समापन के साथ 27 मार्च को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवी के रूप में मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 19 मार्च को अमावस्या तिथि सुबह 6:40 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा प्रारंभ होगी। इसी के साथ नवरात्र का शुभारंभ होगा। आचार्य राधा रमन झा के अनुसार कलश स्थाना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:41 बजे से सूर्यास्त से पहले तक रहेगा। इस दौरान मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर भक्त मां दुर्गा की आराधना आरंभ करेंगे। इस बार मां दुर्गा का आगमन डोली से व विदाई हाथी पर होगी। पंडित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.