कन्नौज, मार्च 9 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के रामजानकी ठाकुर द्वारा में सोमवार को विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य पर निकलने वाली विशाल प्रभात फेरी को सफल बनाने पर चर्चा की गई।आयोजित बैठक के दौरान कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि हिंदू नववर्ष के अवसर पर प्रत्येक वर्ष इस प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी प्रभात फेरी धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। इस अवसर पर पूरे कस्बे में भगवा ध्वज भी लगाए जाते हैं। यह प्रभात फेरी रामजानकी ठाकुर द्वारा से शुरू होकर सराफा मार्केट, किराना मार्केट से होते हुए तिर्वा-कन्नौज मार्ग से माँ अन्नपूर्णा मंदिर तक जाएगी। प्रभात फेरी को सफल बनाने के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, समाजसेवी अंशुल गुप्ता, राम औतार मनवासिया, संजू ठाकुर, स...