मुंगेर, मई 7 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड के पंचायतों में आयोजित होने वाली सहयोग शिविर के सफल संचालन के लिए गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित दुग्ध उत्पादन केन्द्र सभागार में बीडीओ तान्या की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल अधिकारी उमेश शर्मा ,पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार ,राजस्व अधिकारी फैसल खान थानाध्यक्ष विपुल कुमार प्रमुख नूतन कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे ‌। यह भी पढ़ें- जन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें पदाधिकारी: डीएमबैठक की जानकारी बैठक में बीडीओ ने कहा कि, आगामी 19 मई को अमैया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होना है। इसके पूर्व विभिन्न विभाग के अधिकारियों से पेंडिंग कार्य के निष्पादन का निर्देश दिया। इधर प्रमुख ने विगत एक साल से प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि लाभुकों के खाते में नहीं आने की बात कही। प्रमुख ने ...