कटिहार, मई 16 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मई की तपिश अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगी है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण सुबह से ही लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 19 मई तक जिले में तेज धूप और भारी उमस का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में उो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि रात का तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बना रहेगा। शनिवार को जिले में सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिला। दोपहर होते-होते तेज धूप ने सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम कर दी। बाजारों में भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। मौसम का सबसे अधिक असर रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, किसानों और स्कूली बच्चों पर देखा गया। उमस के कारण लोगों को पसीने और बेचैनी से राहत नहीं ...