बाराबंकी, फरवरी 14 -- सुबेहा (बाराबंकी)। शादी तय होने के बाद दहेज में दो लाख नकदी व गाड़ी की मांग को लेकर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मान-मनौवल के लिए लड़के पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे बिटिया के पिता व मेहमानों से दहेज लोभियों ने हाथापाई भी की। 12 फरवरी को तिलक और 19 को होनी थी शादी। लड़की पक्ष की तहरीर पर सुबेहा पुलिस ने बर पक्ष के तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का विवाह क्षेत्र के ही गोसियामऊ गांव निवासी हरिश्चंद्र के पुत्र रामजी से होना निश्चित हुआ था। बताते हैं कि विवाह होने से पूर्व शादी की कई रस्में भी अदा हो गई थी। 12 फरवरी को तिलक व 19 फरवरी को विवाह होना था। इसी बीच दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों में वार्ता शुरू हो गई औ...