अररिया, मार्च 7 -- जोकीहाट, (एस)।प्रखंड की 19 पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। पहले दिन विभिन्न पंचायतों से आए कुल मिलाकर 111 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। उम्मीदवारों ने काफी उत्साह के साथ अपना पर्चा भरा। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शंकराचार्य कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन की तिथि छह से सात मार्च निर्धारित है। समय-सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 व 10 मार्च, नाम वापसी व चुनाव चिंह्न आवंटन की तिथि 11 मार्च, मतदान की तिथि18 मार्च सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक तथा मतगणना के दिए भी 18 मार्च की तिथि निर्धारित है।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दुर्गेश ने बताया कि प्रखंड की सभी 19 पंचायतों में पैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.