19 पीएमश्री विद्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, प्रत्येक विद्यालय में 30 हजार रुपये की लागत से होगी स्थापना
गौरीगंज, जुलाई 22 -- अमेठी। संवाददाता। अमेठी के सभी 19 पीएमश्री विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय परिसरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय में 30 हजार रुपये की लागत से कैमरों की स्थापना की जाएगी। इस व्यवस्था से विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा परिसर की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार चयनित पीएमश्री विद्यालयों में मुख्य प्रवेश द्वार, परिसर तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे बाहरी व्यक्तियों की अनधिकृत आवाजाही पर नियंत्रण रखने के साथ किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में फुटेज उपलब्ध हो सकेगी। यह भी पढ़ें- पीएम श्री स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी,तैनात रहेंगे पीआरडी जवान साथ ही विद्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.