19 पशु बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 10 -- नूंह, केशव भारद्वाज। पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर19 पशु बरामद किए हैं। वहीं एक कैंटर और पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई है। सीएस स्टाफ नूंह ने शौकीन, अरशद निवासी गांव सादई और नजाकतनिवासी नांगल मुबारकपुर के खिलाफ कार्रवाई की है। दूसरे मामलें में नूंह सदर थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जा रही पिकअप गाड़ी से चार पशु बरामद किए हैं। इस मामलें में राम सिंह नागर निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश और राम मिलन निवासी पनवाड़ी यूपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी पशुओं को उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहे थे । वहीं एक अन्य मामले में तावड़ू शहर थाना पुलिस ने सोहना रोड तावड़ू के पास एक कैंटर गाड़ी से 15 पशु बरामद किए हैं। आरोपी मौके पर गाड़ीछोड़कर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.