सोनभद्र, अप्रैल 7 -- दुद्धी। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के बरगवां मोड़ करहिया से 19 पशुओं को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। विण्ढमगंज थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर बगरवा मोड़, करहिया से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 19 पशुओं को बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि उन्होंने पशुओं को जंगल से पकड़ कर और ग्राम भैसौड़ा, खड़हरा, ओबरा से ग्रामीणो से कम पैसे में खरीदा था। इसके बाद बग्घानाला होते हुए गुरमुरा से कनहर नदी होते हुये जंगल के रास्ते करहिया से धीचोरवा, कुड़वा के रास्ते नगर ऊँटारी झारखण्ड ले जा रहे थे, जहां से वध के लिए बिहार ले जाया जाता है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महबूब अंसारी, बाल गोविन्द गुप्ता और नरेश राम पुत्र सभी निवासी ग्राम बीरबल, थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.