नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- Paush Amavasya 2025 Time: इस साल पौष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या शुक्रवार को है। ये दिन सूर्य उपासना के लिए अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए स्नान, दान और तर्पण से पूर्वज अपने वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ​वैदिक पंचांग और उदयातिथि के नियमानुसार, व्रत, धार्मिक कार्य, और स्नान-दान 19 दिसंबर शुक्रवार को ही किए जाएंगे। 19 दिसंबर को 04:59 ए एम से अमावस्या तिथि शुरू होगी और 20 दिसंबर को 07:12 ए एम पर खत्म होगी। ​पौष अमावस्या पर स्नान और दान का विशेष महत्व है, जिसके लिए कुछ मुहूर्त बेहद शुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं दिसंबर में अमावस्या पर स्नान, दान व पूजा मुहूर्त-19 दिसंबर को पौष अमावस्या पर 3 उत्तम मुहूर्त में करें स्नान, दान, पूजा ब्रह्म मुहूर्त में ...