19 दिव्यांगों के बीच प्रमाण पत्र वितरित
चक्रधरपुर, मई 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के नये भवन में सोमवार को दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 29 दिव्यांग अस्पताल पहुंचे। जहां हड्डी रोग के 19, आंख के 6 तथा मुकबधिर के 4 दिव्यांगों ने अपनी जांच करवाई। शिविर के दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर गणेश बिरुली, जनरल फिजिशियन डाक्टर बरियल मार्डी, नेत्र चिकित्सक सेलिन सोसन टोपनो ने सभी मरीजों की जांच की। शिविर में पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने 19 दिव्यांगों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.