19 जून से बजेगी शहनाई, 15 जुलाई से फिर विराम
गिरडीह, जून 17 -- जमुआ, प्रतिनिधि। इस वर्ष पुरुषोतम मास एक विशेष महा संयोग के साथ सोमवारी अमावस्या के साथ विदा हो गया। मान्यता है कि अमावस्या का सोमवार को पड़ना इसे और अधिक पुण्यदायी बनाता है। आज 16 जून से शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष का आरंभ हुआ और चार दिनों के बाद यानी 19 जून से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। जमुआ प्रखंड के पंडित रामानंद शास्त्री के अनुसार, करीब एक माह तक चले पुरूषोतम मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, उपनयन, मुंडन एवं अन्य शुभ संस्कार स्थगित रहे। अब शुभ मुहूर्तों की वापसी के साथ ही शहर से लेकर गांवों तक शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। बताया जाता है कि 19 जून से 12 जुलाई तक विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल समय रहेगा। वैवाहिक सीजन शुरू होने की आहट के साथ बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है। कपड़ा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.