गंगापार, जून 4 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन सोरांव के चुनाव की 19 जून घोषित की गई है। उक्त जानकारी चुनाव अधिकारी शशिकांत शुक्ल एवं गामा लाल यादव ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि 3 जून को वोटर लिस्ट का प्रकाशन एवं वोटर लिस्ट आपत्ति निस्तारण और 5 जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।आठ जून को नामांकन पत्रों का वितरण के साथ 9 जून से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 16 जून को दक्षता भाषण के पश्चात 19 जून को मतदान के पश्चात मतगणना एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...