19 जून को सामूहिक उपनयन एवं विवाह का होगा आयोजन, निबंधन शुरू
मधुबनी, मई 25 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। ब्रम्हार्षि विकास सेवा संस्थान, मधुबनी के तत्वावधान में 19 जून को सभी वर्ग के सामूहिक उपनयन एवं विवाह संस्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 101 बरूआ का उपनयन एवं 5 विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम मधुबनी के गंगासागर स्थान निधि चौक के निकट संपन्न कराये जाएंगे। निबंधन के लिए जन संपर्क अभियान चलाते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय पाण्डेय, सचिव अरूण कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष श्यामनंदन तिवारी, संस्थापक प्रो रविंद्र नाथ पाण्डेय, पूर्व सरपंच उपेंद्र सिंह, राज कुमार ठाकुर, लाल बाबू चौधरी ने बताया कि बेनीपट्टी अनुमंडल के बेनीपट्टी, पाली, बैंगरा, उतरा, महुआ, सिम्हली, सोनई, बोरहर आदि गांवों का भ्रमण किया गया है। अबतक 31 बरूआ का उपनयन के लिए निबंधन कराया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.