चम्पावत, जून 12 -- जगदीश राय, लोहाघाट। ग्राम सभा राइकोट महर के नव निर्माणाधीन मां झूमाधुरी भगवती मंदिर में बैठक हुई। जिसमें 19 जून को लगाने वाले भंडारे को लेकर चर्चा की। ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि 19 जून की सुबह देवडांगर रामेश्वर घाट में स्नान करेंगे। पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे से मंदिर परिसर में भंडारा लगेगा। बैठक में राहुल सिंह, दीपक कुमार, गिरीश महर, हरीश सिंह, रवि महर, सूरज कुमार, भरत कुमार, शंकर राम, गिरीश राम, लक्ष्मण राम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...