19 जून को महा रोजगार मेला आयोजित करेगी कांग्रेस
नई दिल्ली, जून 11 -- नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस और युवा कांग्रेस की ओर से संयुक्त रूप से 19 जून को ताल कटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया जाएगा। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के मौके पर इसका आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने गुरुवार दिन में प्रदेश कार्यालय पर 14 जिला अध्यक्षों और 258 ब्लाक अध्यक्षों के साथ इस संबंध में बैठक की। यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले के लिए पूरी दिल्ली में 50 हजार युवाओं से संपर्क किया जाएगा। इसमें 150 से ज्यादा नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.