हरदोई, अप्रैल 13 -- हरदोई, संवाददाता। टड़ियावां थाना क्षेत्र में शारदा नहर के रसूलापुर के पास 19 घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद रिक्रूट सिपाही का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम मौके पर जुट गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद शव को 19 घंटे के बाद बाहर निकाला गया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जनपद औरैया के थाना औरैया क्षेत्र स्थित मोहल्ला सतेश्वर निवासी गौरव कुमार के भाई अनुराग ने बताया कि गौरव वर्ष 2023 बैच में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। 17 जून 2025 को प्रशिक्षण के लिए हरदोई पुलिस लाइन आया था। घटना वाले दिन गौरव ने अपनी मां शशि से फोन पर बात कर हालचाल लिया था, जिसके कुछ समय बाद पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि वह शारदा नहर में डूब गया है। यह खबर मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.