हरदोई, अगस्त 2 -- बिलग्राम, संवाददाता। बिलग्राम के छिबरामऊ राजघाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव घटना के करीब 19 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका। रविवार शाम तक एसडीआरएफ और बिलग्राम पुलिस की संयुक्त टीम गंगा में लगातार तलाश अभियान चलाती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम करहेका निवासी लालाराम 40 वर्षीय शनिवार शाम करीब छह बजे गंगा स्नान के लिए राजघाट पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Buxar News: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा अधेड़, नहीं मिला शव इसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने गंगा ...