संभल, फरवरी 14 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर टांडा गांव में गुरुवार दोपहर डूबे ग्रामीण के शव को करीब 19 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद किया गया। तालाब में डूबकर मरने वाले ग्रामीण के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा निवासी आनंद गुरुवार दोपहर गन्ना छीलते हुए तालाब पर पहुंच गया था और पानी व दलदल से भरे तालाब में डूब गया था। गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी महक ने आनंद को डूबते देखा तो शोर मचा दिया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में तालाब में कई घंटे रेस्क्यू किया लेकिन देर शाम 8 बजे तक उसे तलाश नहीं किया जा सका था। शुक्रवार सुबह को लोगों ने तालाब में डूबे ग्रामीण की तलाश की गई। सुबह करीब 9 बजे शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.