पूर्णिया, मई 27 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार युवक को आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली थी कि परोरा उच्च विद्यालय परिसर में कुछ लोग चोरी-छिपे स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सदर टू गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम जब परोरा उच्च विद्यालय परिसर पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पकड़ लिया गया। यह भी पढ़ें- 19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार हालांकि पुलिस को देखते ही अन्य दो-तीन लोग अंधेरे का फाय...