बरेली, मार्च 15 -- जिले में जहां गैस सिलेंडर के लिए लोग सुबह से शाम तक एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने को मजबूर हैं। वहीं सिलेंडरों की कालाबाजारी भी जमकर हो रही है। इसे रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने टीमों का गठन किया है। शनिवार को सूचना मिली कि मोहम्मद इस्लाम निवासी गांव जाफरपुर थाना शीशगढ़ अपनी दुकान से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा है। सूचना पर टीम ने छापा मारकर उसकी दुकान से खाली और भरे हुए सिलेंडर बरामद किए। डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मीरगंज तहसील के पूर्ति निरीक्षक रवि कुमार सक्सेना और पूर्ति लिपिक आयुष शर्मा ने शीशगढ़ पुलिस के साथ छापा मारकर मोहम्मद इस्लाम की दुकान से 19 खाली और तीन भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। थाना शीशगढ़ में मोहम्मद इस्लाम के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.