19 क्वार्टर समेत एक को पकड़ा
उरई, जून 25 -- जालौन। संवाददाता अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहे 19 क्वार्टर सहित एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।कोतवाली में तैनात एसआई रामकिशोर को सूचना मिली कि सारंगपुर रोड के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सारंगपुर निवासी संदिग्ध संतोष उर्फ सिकंदर को रोककर जब उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.