19 क्वार्टर शराब समेत एक गिरफ्तार
उरई, मई 23 -- जालौन। संवाददाता अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहे 19 क्वार्टर सहित एक व्यक्ति को छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।कोतवाली में तैनात एसआई निसार अहमद को सूचना मिली कि कोंच रोड पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करहल निवासी संदिग्ध राजू कुमार को रोककर जब उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 19 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.