औरैया, दिसम्बर 16 -- अयाना। अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 19 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि एसआई हरिकेश कुमार ने सोमवार शाम कटघरा चौराहे के पास संदिग्ध युवक की तलाशी ली, जिसके झोले से शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामकिशोर निवासी महारतपुर बताया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.