19 को 25 केन्द्रों पर क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता की होगी परीक्षा
गिरडीह, जुलाई 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त के लिए डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की। जिसमें उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी। कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। परीक्षा के सफल संचालन में केंद्राधीक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित नोडल पदाधिकारी से तत्काल संपर्क स्थापित कर उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.