कानपुर, फरवरी 16 -- उप्र खेल निदेशालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता 23 से 28 फरवरी के बीच गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें कानपुर नगर की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 18 फरवरी को दोपहर दो बजे से और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 19 फरवरी को दोपहर एक बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी उपक्रीड़ा अधिकारी अमित पाल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.