19 को रायबरेली-गंगागंज रेलखंड पर छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक
रुडकी, सितम्बर 16 -- उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार रायबरेली जंक्शन-गंगागंज रेलखंड के बीच 19 सितंबर को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 151 और 152 को बंद करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल महेश यादव के मुताबिक 19 सितंबर को 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस करीब 150 मिनट, 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 150 मिनट और 12355 पटना-जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब 50 मिनट नियंत्रित अथवा विलंबित रहेगी। वहीं 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस को 210 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Jamui News: मेनलाइन के रेलयात्री ध्यान दें, 20 से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनों के परिचालन में होगा बदला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.