19 को मनाया जाएगा विश्व आईबीडी दिवस
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। बीएचयू आईएमएस के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओर से 19 मई को विश्व आईबीडी दिवस मनाया जाएगा। इस दिन 300 से अधिक मरीजों एवं उनके परिजन शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज जैसे गंभीर एवं जटिल रोगों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर पहचान एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी है। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. अजित कुमार चतुर्वेदी होंगे। विशिष्ट अतिथि आईएमएस के निदेशक डॉ. एसएन संखवार, चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. संजय गुप्ता, सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.